कैटरीना कैफ ने साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति को लेकर कही बड़ी बात,- "उनके पास महान अभिनेता का टैग है"

Katrina Kaif praises Vijay Sethupathi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के बीच मेरी क्रिसमस फेम कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान कैटरीना ने अपने को-एक्टर विजय की तारीफों के पुल बांधे हैं।
विजय सेतुपति को लेकर कैटरीना का बयान-
कटरीना कैफ और विजय सेतुपति अपनी आगामी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ पहली अभिनेता विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी खुश हैं।
अब फिल्म के प्रमोशन के दौरान कटरीना ने विजय की जमकर तारीफ की है। इंटरव्यू में कटरीना ने 'मेरी क्रिसमस' में अपने चरित्र की तैयारी के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि श्रीराम राघवन ने उन्हें अपनी भूमिका में गहराई से उतरने में मदद करने के लिए कुछ होमवर्क सौंपा था। दिलचस्प बात यह है कि विजय सेतुपति को ऐसा कोई होमवर्क नहीं मिला।
इंटरव्यू में कटरीना से पूछा गया कि उनकी पिछली अधिकांश फिल्मों में उन्होंने अच्छी भूमिका वाले रोल निभाए हैं। ऐसे में वे 'मेरी क्रिसमस' में मारिया की भूमिका के लिए सुर्खियों में कैसे आईं। अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सिर्फ इसलिए कि उन्होंने अपनी अधिकांश फिल्मों में उस तरह का किरदार नहीं निभाया है।
कटरीना ने कहा कि जब श्रीराम राघवन उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई, तो उन्होंने अभिनेत्री को होमवर्क दिया और चरित्र के लिए अपनी खुद की बैक स्टोरी लिखने के लिए कहा था। कटरीना ने आगे बताया कि श्रीराम राघवन ने मुझसे कहा, "मुझे बताओ कि तुम क्या सोचती हो, मारिया कहां से आई है, वह कौन है, वह जो करती है वह क्यों करती है।"
कैटरीना ने कहा, ''उस प्रक्रिया ने मुझे दुनिया को समझने में मदद की।'' अभिनेत्री से आगे उनके को-स्टार विजय सेतुपति के बारे में पूछा गया तो कटरीना ने कहा,- "मुझे नहीं लगता कि उन्हें बैक स्टोरी लिखने के लिए कहा गया था। मुझे लगता है कि होमवर्क सिर्फ मुझे ही दिया गया था क्योंकि वे क्लास टॉपर हैं, उनके पास पहले से ही एक महान कलाकार और एक महान अभिनेता का टैग है।"
कैटरीना और विजय सेतुपति की फिल्म-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर कैटरीना और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की जोड़ी देखने को मिलेगा। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले हैं। ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












