कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ पोस्ट की खूबसूरत तस्वीरें, लोग बोले- इस शहर की है ये...

katrina kaif, vicky kaushal

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विकी कौशल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, तब से लोग ये पूछ रहे थे कि ये दोनों आखिर कहां जा रहे हैँ। अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और पता चला है कि दोनों सितारे छुट्टियां मनाने के लिए निकले हैं। जी हां, कैटरीना कैफ ने अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो कि सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई हैँ। फैंस इनपर कई तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें एक में वो टहलते हुए और हंसते हुए दिख रहीं हैं जबकि एक तस्वीर में उनको विकी कौशल के साथ बैठकर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

इसके अलावा उन्होने कुछ जानवरों की तस्वीरें साझा की है जिनसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। कैटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा है,

''इतना जादुई ..... मुझे लगता है कि यह मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है।'' बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल की ये तस्वीरें राजस्थान से सामने आई हैं और इनपर फैंस का रिएक्शन भी काफी जमकर आ रहा है। लोग कई तरह के फनी कमेंट्स करते हुए सलाह भी दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ और विकी कौशल को जब भी मौका मिलता है दोनों साथ साथ निकल पड़ते हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट करते हैं। ये तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

वर्कफ्रंट पर कैटरीना कैफ और विकी कौशल दोनों ही काफी बिजी हैं और कैटरीना कैफ को सलमान खान की टाइगर 3 में देखा जाना है। इसके लिए वो काफी समय से मेहनत कर रहीं हैं। जबकि अभिनेता विकी कौशल गोविंदा नाम मेरा को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X