कैट ने किया सबको शॉक्ड..पोस्ट की सेल्फी वो भी रणबीर कपूर के साथ

कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की थी।

By Shweta

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर जग्गा जासूस में एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों ब्रेकअप के बाद एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए और इग्नोर करने का हर संभव प्रयास किया। कभी कभी करण जौहर या मनीष मल्होत्रा की पार्टी में आमना सामना जरूर हुआ।

लेकिन कल रणबीर कपूर कैटरीना जग्गा जासूस के गाने गलती से मिस्टेक की लॉन्चिंग पर साथ आए और एक दूसरे के बारे में भी खूब बातें की और तारीफ भी की। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये रही कि कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ अपनी सेल्फी भी पोस्ट की।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर कैटरीना के पोस्ट करते ही वायरल हो गई। कैटरीना और रणबीर के फैन्स भी काफी खुश हैं। आपको बता दें कि जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज होगी। कैटरीना कैैफ और रणबीर कपूर की ये फिल्म पिछले 3 सालों से बन रही थी और रिलीज डेट भी काफी बार आगे हुई।

कैटरीना कैफ की जग्गा जासूस के बाद सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है रिलीज होगी। पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप करने के बाद इन दो फिल्मों से कैटरीना को उम्मीद है कि कैरियर एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X