Katrina Kaif ने 'पठान' को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, Deepika Padukone ने दिया जवाब!

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान आज रिलीज हो गई है लेकिन लगातार इस फिल्म को लेकर चर्चा थी और स्टार्स भी कई दिनों से फिल्म की राह देख रहे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि बॉलीवुड को बचाने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म काफी कारगर साबित होगी और लोग थिएटर्स तक पहुंचेगे। इस फिल्म को लेकर कैटरीना कैफ ने भी कुछ कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है और दीपिका पादुकोण का रिएक्शन उनके पोस्ट पर सामने आया है।
बता दें कि टाइगर की जोया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी। इसको साझा करते हुए उन्होने लिखा था, 'मेरा दोस्त पठान एक खतरनाक मिशन पर है। 'राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में यह बेहद जरूरी है कि आप इस बारे में कुछ भी जाहिर न करें। अब आप सभी इस सीक्रेट मिशन का हिस्सा हैं। ज़ोया।"
जी हां, इसके साथ कैटरीना कैफ ने खुद की एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वो जोया वाले किरदार में दिख रहीं हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बिना रिएक्ट किए नहीं रह पाईं।
उन्होने कैटरीना के इस पोस्ट को साझा करते किसिंग और टैडी बियर की तस्वीर साझा की। दरअसल दीपिका पादुकोण ने इस तरह से कैटरीना कैफ का धन्यवाद दिया है। बता दें कि शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण पठान में तगड़ा एक्शन करतीं नजर आने वाली है।
खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण ने इससे पहले इतना तगड़ा एक्शन शायद ही पहले कभी किया है। हालांकि फिल्म बुधवार को रिलीज हो चुकी है लेकिन इसका पहले दिन का कलेक्शन कैसा होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें कि शाहरुख खान काफी समय के बाद वापसी कर रहे हैं और लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications
