कुछ ऐसा होगा जग्गा जासूस में कैटरीना का किरदार..एकदम अलग
कैटरीना कैफ ने जग्गा जासूस में जर्नलिस्ट का किरदार निभाया है। जानिए कैसे उन्होंने की इसकी तैयारी।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की अगली फिल्म जग्गा जासूस का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी और फिल्म में रणबीर कपूर एक टीनएज स्टूडेंट का किदार निभा रहे हैं जो अपने गुमशुदा पापा को खोजने निकल जाता है।
लेकिन फिल्म में कैटरीना कैफ का क्या रोल होगा ये बात अभी तक नहीं सामने आई थी। लेकिन अब आखिरकार इस बात का भी पता चल गया है। दरअसल कैटरीना कैफ फिल्म में एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं। जी हां एक लीडिंग अखबार के अनुसार कैटरीना कैफ ने फिल्म में पत्रकार का किरदार निभाने के लिए कड़ी मेहनत की हैं।

कैटरीना कैफ ने कई नामी-गिरामी पत्रकारों से बातचीत की और समझने की कोशिश की वो कैसे काम करते हैं। वो 100 से अधिक फुटेज भी ध्यान से देखीं ताकि वो पत्रकारों जैसा हावभाव अपने चेहरे पर ला सकें।
इसके साथ कैटरीना जर्नलिज्म या इस किरदार से जुड़ी कुछ फिल्में भी देखीं ताकि वो अपने रोल के साथ पूरा न्याय कर सके। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications