कैटरीना ने रणबीर को मारा थप्पड़...देखते रह गए रणबीर कपूर

कैटरीना कैफ ने मजाक में ही रणबीर कपूर को जग्गा जासूस के प्रमोशन के दौरान थप्पड़ भी मार दिया।

By Shweta

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन में लगे हुए हैं। दोनों की फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस दौरान रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ काफी मस्ती मजाक करते भी नजर आ रहे हैं तो कभी दोनों का अलग ही रूप देखने को मिलता है।

जी हां दरअसल हाल में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में साथ में थे और रणबीर कपूर अपने फैन्स को आई लव यू बोल रहे थे।इतने में कैटरीना किसी चीज से रणबीर कपूर के गाल पर मजाक में ही थप्पड़ जड़ देती हैं। रणबीर बस कैटरीना को देखते रह जाते हैं।

कैटरीना कैफ ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कैटरीना के पोस्ट करते ही ये वीडियो बहुत ही तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें, इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। रणबीर फिल्‍म में एक जासूस के किरदार में नजर आएंगे जो अपने पिता की तलाश में निकल जाता है।

रणबीर कपूर अनुराग की फिल्‍म 'बर्फी' में भी काम कर चुके हैं।अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत उन्‍होंने कई अवॉर्ड जीते थे। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ भी पहले अजब प्रेम की गजब कहानी और राजनीति में साथ में नजर आ चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री काफी चर्चा में भी रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X