कैटरीना कैफ की ये तस्वीर वायरल, आपने कभी नहीं देखी होगी ये फिल्म
कैटरीना कैफ ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है और अब ऐसी ही एक फिल्म से उनकी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। कैटरीना कैफ ने 2002 में बूम नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये तस्वीर है एक तेलुगू फिल्म अल्लारी पिडुगू की। फिल्म में कैटरीना बालाकृष्णा के अपोज़िट दिखाई दी थीं।
फिल्म 2005 में रिलीज़ हुई थी और फिल्म में बालाकृष्णा ने डबल रोल किया था जिसमें से एक की गर्लफ्रेंड का किरदार कैटरीना कैफ ने निभाया था। फिल्म की दूसरी हीरोइन थीं चार्मी कौर। कैटरीना ने फिल्म में स्वाति नाम की लड़की का किरदार निभाया था।

वैसे ये कैटरीना की पहली तेलुगू फिल्म नहीं है। कैटरीना ने कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है। कैटरीना ने सबसे पहले कोका कोला का एक एड किया था। इस एड में कैटरीना के साथ थे तमिल सुपरस्टार थालापति विजय। लेकिन कैटरीना को नहीं पता था कि विजय इतने बड़े सुपरस्टार हैं। इसके अलावा कैटरीना ने कई और सुपरस्टार्स के साथ काम किया जिनमें वेंकटेश दग्गुबाती भी शामिल थे। देखिए कैटरीना का ये दिलचस्प सफर -


Click it and Unblock the Notifications