DHAMAKA: सलमान खान की 'टाईगर ज़िंदा है'.. कुछ 'खास' जो धमाकेदार होगा!
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'टाईगर ज़िंदा है' का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में है। फिल्म साल 2017 के दिसंबर में रिलीज की जाएगी। बता दें, यह 2012 में आई कबीर खान की फिल्म 'एक था टाईगर' की सीक्वल फिल्म है।
ताजा खबर आई है कि यहां भी आप धमाकेदार एक्शन देख पाएंगे। लेकिन एक मिनट.. पहली फिल्म की तरह यहां सिर्फ सलमान एक्शन नहीं करेंगे.. बल्कि 'टाईगर जिंदा है' में कैटरीना कैफ दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। इसके लिए कैटरीना को प्रोपर ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, उन्होंने यसमीन कराचीवाला के अंदर बॉडी ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया है।
[सलमान vs अक्षय कुमार.. 300 नहीं, अब होगी 600 करोड़ की लड़ाई!]

बहरहाल, यहां देंखे एक्शन अवतार कौन कौन सी एक्ट्रेस दिखा चुकी हैं दम-
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अकीरा में शानदार एक्शन करते दिखीं और लोग फिल्म की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इस साल जय गंगाजल में और डॉन में एक्शन करते दिख चुकी हैं वो भी दबंग स्टाइल में।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय धूम 2 में जबरदस्त एक्शन करते दिखीं और बेहद शानदार लगीं।
श्रद्धा कपूर
हाल ही में आई फिल्म बागी में श्रद्धा कपूर एक्शन की और क्या शानदार एक्शन की।
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित गुलाब गैंग में एक्शन करते दिखाई दी और वो बेहद अच्छी भी लगीं। गुलाब गैंग के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।
तापसी पन्नू
बेबी में तापसी पन्नू थोड़ी देर के लिए थीं लेकिन उतने ही देर में छोटे से रोल में वो सबको इंप्रेस कर गईं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी दस फिल्म में एक्शन करते बहुत ही अच्छी लगी थीं और लोगों ने उनकी काफी तारीफ भी की थी।
रानी मुखर्जी
अपनी कमबैक फिल्म मर्दानी में रानी मुखर्दी भी दमदार एक्शन अवतार में दिखीं थीं। रानी को काफी तारीफ मिली थी।
कंगना कंगना
रनौत का कृष 3 का एक्शन तो याद होगा आपको जिसके लिए उन्होने भी काफी तारीफ बटोरी थी।


Click it and Unblock the Notifications










