..................... katrina kaif perfect bahu goals hugs and protect mother in law at vicky kaushal sam bahadur screening - Hindi Filmibeat

विक्की से भी ज्यादा उनके मां पापा का ख्याल रखती हैं बहूरानी कैटरीना कैफ, सास को सेकेंड भर नहीं छोड़ती अकेला

Vicky Kaushal, Katrina Kaif

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को खूब इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में ये स्टार कपल विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में शिरकत करने के लिए पहुंचा था। यहां कपल ने अपनी रॉयल एंट्री और कैमिस्ट्री से बवाल काट दिया। वहीं अब कैटरीना कैफ एक ऐसा वीडिया सामने आया है जो हर किसी का दिल जीत रहा है।

हाल ही में, जब विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' का प्रीमियर 29 नवंबर 2023 को मुंबई में हुआ, तो उनकी पत्नी उनके लिए चीयरलीडर बनीं। इस कार्यक्रम में रेखा, विद्या बालन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिषेक बच्चन, करण जौहर और कई अन्य मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। इस दौरान कैटरीना कैफ परफेक्ट वाइफ के साथ साथ

विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' की स्क्रीनिंग के लिए कैटरीना कैफ ब्लैक कलर की स्ट्रैपलेस वेलवेट मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बॉडी-हगिंग सिल्हूट के साथ, यह ड्रेस अभिनेत्री की टोन्ड बॉडी को पूरी तरह से निखार रही थी। उन्होंने अपने लुक को टाई-अप हील्स, सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, विक्की कौशल ने मैचिंग पैंट और जैकेट के साथ ब्लैक शर्ट पहनी थी। दोनों के ट्विनिंग मोमेंट ने सभी का दिल पिघला दिया।

न केवल कैटरीना कैफ, बल्कि विक्की कौशल के माता-पिता शाम कौशल और वीना कौशल व उनके भाई सनी कौशल भी 'सैम बहादुर' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में हम कैटरीना कैफ को अपने ससुराल वालों के साथ कार्यक्रम के बाद घर लौटते हुए देख सकते हैं। प्यारी बहू को अपनी सास को पकड़कर कार की ओर ले जाते देखा गया। उन्होंने अपनी सासू मां को बाय कहते हुए उन्हें एक प्यारी सी किस भी दी।

इससे पहले, 'आजतक' से बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनसे शादी करने के बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उनका जीवन अधिक जीवंत हो गया है और यहां तक कि उनके माता-पिता शाम और वीना कौशल को भी एक बेटी मिल गई है, जिसे वे हमेशा चाहते थे।

Read more about: vicky kaushal katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X