सुष्मिता की जगह आई कैटरीना

By Staff

Katrina Kaif
जहां अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अच्‍छे निर्माताओं के साथ फिल्‍में करने को मिल रही है वही बड़े बड़े ब्रांड कम्‍पनियों के प्रचार में भी दूसरी अभिनेत्रियों की जगह उन्‍हें प्रमुखता दी जा रही है।

ताजा खबर है कि शैम्‍पू ब्रांड पैंटिन से सु‍ष्मिता सेन को हटाकर अब कैटरीना कैफ को ले लिया गया है। यही नही इससे पहले हीरे के नामी ब्रांड नक्षत्र से भी ऐश्‍वर्या को हटाकर कैट को ले लिया गया था।

कैटरीना के बढते करियर और प्रसिद्धि में उनकी कड़ी मेहनत का पुरा योगदान है। यही वजह है कि आज उनके पास अच्‍छी फिल्‍मो के प्रस्‍ताव है। जिसमें प्रकाश झा की फिल्‍म राजनीति का नाम लिया जा सकता है।

प्रकाश झा भी कैटरीना के काम और मेहनत से काफी प्रभावित हुए है। उनका कहना है कि कैट में काफी प्रतिभा है जिसको निखारने की जरूरत है। इस फिल्‍म में कैट अपनी ग्‍लैमरस छवि के विपरीत दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X