सलमान खान की भारत- अब कैटरीना कैफ के साथ बनेगी ब्लॉकबस्टर जोड़ी!
Recommended Video

सलमान खान की भारत से प्रियंका चोपड़ा ने हाथ पीछे खींच लिया है। और इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने दी है। खास बात है कि अब सलमान खान के अपोजिट फिल्म में किस एक्ट्रेस को फाइनल किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा से पहले फिल्मे में करीना कपूर या कैटरीना कैफ के जुड़ने की खबरें थी।
खबरें तो यहां तक थी कि कैटरीना फिल्म में फाइनल ही थी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अली अब्बास जफर से बात की और भारत से कमबैक करने की इच्छा सामने रखी। जिसके बाद निर्देशक में कैटरीना की जगह प्रियंका को ही फाइनल कर लिया। लेकिन अब जबकि प्रियंका ने खुद फिल्म को टाटा बाय बाय कर दिया है.. देखना दिलचस्प होगा कि क्या कैटरीना फिर से फिल्म में एंट्री लेंगी।

खास बात है कि कैटरीना भी अली अब्बास जफर खास दोस्त हैं और सलमान खान- कैटरीना की जोड़ी भी हमेशा सुपरहिट रही है। लिहाजा, कहीं ना कहीं कैटरीना का पलड़ा करीना के मुकाबले मजबूत नज़र आता है।


Click it and Unblock the Notifications