मैं खुद को आईटम नहीं मानती हूं, इसलिए Item Dance करती हूं - कैटरीना कैफ

By Staff

Recommended Video

Katrina Kaif reacts on item numbers during Arbaaz Khan chat show Pinch | FilmiBeat

कैटरीना कैफ हिंदी सिनेमा की बेस्ट डांसर्स में से एक कही जाती हैं। यही कारण है कि कई फिल्मों में अकसर कैटरीना कैफ ने अपने डांस के जलवे बिखेरे हैं। उनके डांस नंबर्स जहां पार्टियों की जान होते हैं तो फिल्मों में भी उसकी काफी कीमत रहती है। कहा जाए तो कैटरीना कैफ के डांस में पब्लिक को खींचने का हुनर है।

अब अरबाज़ खान ने अपने शो पिंच पर कैटरीना कैफ के इसी हुनर की चर्चा की। दरअसल, बॉलीवुड में हमेशा से ही आईटम डांस को लेकर मतभेद रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये बस इंटरटेनमेंट हैं तो कुछ मानते हैं कि ये औरतों का उपभोग करने की चीज़ बन गए हैं। ऐसे में अरबाज़ ने भी कैटरीना से ये सवाल पूछा।

katrina-kaif-opens-up-onn-item-dance-considers-it-as-a-dance-form

अरबाज़ ने कैटरीना से आईटम नंबर पर बात करते हुए पूछा कि कैसा लगता है जब लोग कहते हैं कि एक आईटम नंबर, औरतों को 100 साल पीछे ढकेल देता है। अब चूंकि शीला की जवानी से चिकनी चमेली और सुरैया से लेकर हुस्न परचम तक कैटरीना बॉलीवुड की ए लिस्ट आईटम गर्ल हैं, ये सवाल पूछना लाज़िमी है।

कैटरीना कैफ ये सवाल सुनकर काफी खुश हुई क्योंकि वो इस पर बात करना चाहती थीं। कैटरीना का कहना है कि मैं आईटम जैसे किसी शब्द पर भरोसा ही नहीं करती। मेरे हिसाब से ये केवल एक तरह की कला है, एक तरह का डांस फॉर्म है जिसे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

ये एक तरह की अभिव्यक्ति है। इसमें आईटम जैसा शब्द क्यों लगाया जाता है मुझे नहीं पता। मेरे जैसा इंसान जो डांस से बहुत प्यार करता है, इस बात के बिल्कुल खिलाफ है कि ऐसे डांस में कुछ भी भद्दा होता है।

कैटरीना का ये भी मानना है कि अगर आप एक औरत की तरह, एक एक्टर के तौर पर खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं या आपको लगता है कि आपको उपभोग की वस्तु की तरह दिखाया जा रहा है तो आपको वो डांस नहीं करना चाहिए। मुझे खुद आजतक ऐसा महसूस नहीं हुआ है। और जब हुआ, मैंने वो ऑफर नहीं लिया।

आपको याद दिला देते हैं, कैटरीना के बेस्ट डांस नंबर -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X