"सलमान धमाकेदार हैं, शाहरूख समझदार और आमिर ईमानदार!"

कैटरीना कैफ उन चंद हीरोइनों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया है और ये फिल्में सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्में हैं। कैटरीना ने बताया कैसे हैं शाहरूख - सलमान - आमिर।

अगर बॉलीवुड में सबसे मेहनत करने वाली हीरोइनों का नाम लिया जाए तो कैटरीना कैफ उस लिस्ट में सबसे ऊपर होगीं। उन्होंने खुद पर कितनी मेहनत की है, वो उनकी पुरानी फिल्मों से पता चल जाता है।

हाल ही में कैटरीना कैफ से एक इंटरव्यू में तीन खान के साथ काम करने का अनुभव पूछा गया है। ज़ाहिर है कैटरीना कैफ, उन चंद हीरोइनों में से हैं, जो तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं।

katrina-kaif-opens-up-on-working-with-the-three-khans

तो कैटरीना कैफ ने शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करने का अपना अनुभव बहुत ही सटीक शब्दों में बांटा।

सलमान खान के बारे में कैटरीना का कहना है, "सलमान खान धमाकेदार इंसान हैं। वो उन सब लोगों के लिए रोल मॉडल हैं जो उन जैसा बनना चाहते हैं। आप ये कभी भांप ही नहीं सकते कि वो क्या सोच रहे हैं। उनकी ताकत और उनकी चुप्पी उन्हें औरों से अलग बनाती है।"

शाहरूख खान के बारे में कैटरीना कैफ का कहना है, "शाहरूख खान बुद्धिमान और समझदार व्यक्ति हैं। वो अद्भुत बातें बोलते हैं जिससे उनका ज्ञान झलकता है। उनकी एनर्जी को आप कभी रोक नहीं सकते।"

आमिर के बारे में कैटरीना का कहना है, "आमिर काम के प्रति ईमानदार इंसान हैं। इतना मेहनत से कोई काम नहीं करता। वो अपने दिमाग, दिल और शरीर से काम करते हैं।"

वैसे कैटरीना का बातें चल रही हों और केवल बातों पर खत्म हो जाए ऐसा नहीं हो सकता। हम लेकर आए हैं उनकी 20 साल पुरानी कुछ ऐसी तस्वीरें जिसे देखकर आप अंदाज़ा नहीं लगा पाएंगे कि कौन सी असली कैटरीना कैफ हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X