सलमान मुझे जानते हैं यही उनका PLUS पॉइंट हो जाता है!
सलमान खान और कैटरीना कैफ टाईगर ज़िंदा है में एक साथ नज़र आएंगे और फिल्म के बारे में बात करते हुए कैटरीना ने सलमान पर एक शानदार टिप्पणी कर ही दी है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग में व्यस्त हैं और अब फिल्म में सलमान के साथ काम करने पर कैटरीना कैफ ने पहली बार बात की है।
कैटरीना ने सलमान के बारे में बात करते हुए कहा कि सलमान खान के साथ प्लस पॉइंट हो जाता है कि हम एक दूसरे को निजी रूप से जानते हैं और इसलिए साथ काम करना आसान हो जाता है।

सलमान और कैटरीना टाईगर जिंदा है में 20 डिग्री पर रोमांस कर रहे हैं और फैन्स एक बार फिर उन्हें साथ में देखने ेक लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म 2017 के दिसंबर में रिलीज़ होगी और रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक के साथ क्लैश करेगी।
वैसे सलमान और कैटरीना की कुछ तस्वीरें देखकर आपको भी मज़ा आ जाएगा -


Click it and Unblock the Notifications