''टाईगर ज़िंदा है.. मेरे और सलमान खान के लिए PERFECT सीक्वल फिल्म है..''
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल की खबरें खूब सूर्खियां बटोर रही है। हो भी क्यों ना.. आखिर सलमान- कैट की यह फिल्म 200 करोड़ी थी। एक था टाईगर के सीक्वल का नाम होगा- टाईगर जिंदा है.. और इस फिल्म का निर्देशन सुल्तान फेम निर्देशक अली अब्बास जफर करेंगे।
हाल ही में जब कैटरीना कैफ से फिल्म के बारे में सवाल किया गया है उन्होंने जीभर कर फिल्म की तारीफ की। कैट ने कहा कि सलमान और मेरे लिए यह परफेक्ट सीक्वल फिल्म है। मैंने आज तक सीक्वल फिल्म में काम नहीं किया है।
सलमान, अक्षय कुमार की फिल्मों को टक्कर दे रही है ये फिल्म!

कैट ने कहा- मैं फिल्म शूटिंग के दो महीने पहले से ही स्पेशल ट्रेनिंग लेने वाली हूं। फिल्म में फैंस के लिए काफी कुछ स्पेशल है। एक बार फिर सलमान खान के साथ काम करके बहुत अच्छा लग रहा है। हम्मम..
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-
टाईगर जिंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल टाईगर जिंदा है में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
सूरज बड़जात्या की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।
रेस 3
रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कबीर खान की अगली फिल्म
अफवाहों की मानें तो कबीर खान ने अपनी चौथी फिल्म के लिए सलमान खान को लॉक कर लिया है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications







