''अक्षय कुमार के साथ 10 साल पहले जैसी कैमिस्ट्री थी, अभी भी वैसी ही है''- कैटरीना कैफ
सलमान खान की भारत के बाद कैटरीना कैफ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी दिखेगी। हाल ही में मीडिया के बातचीत करने के दौरान कैटरीना ने कहा, मुझे लगा था कि 10 सालों के बाद अक्षय कुमार के साथ काम करना कुछ अलग होगा, लेकिन आज भी हमारी कैमिस्ट्री वैसी ही है, उतनी ही कंफर्टेबल, जितनी 10 साल पहले थी।
भारत के प्रमोशन के दौरान हुए इंटरव्यू में कैटरीना कैफ से पूछा गया कि इतने लंबे के बाद अक्षय कुमार के साथ काम करना कैसा रहा? तो एक्ट्रेस ने कहा, शुरुआत में मुझे थोड़ी हिचक हो रही थी क्योंकि 10 साल लंबा समय होता है। मुझे लगा कि शायद अक्षय के साथ सांमजस्य बनाने में दिक्कत होगी। लेकिन जैसे ही सेट पर 'एक्शन' की आवाज आई, हम बेहद कंफर्टेबल हो गए।

कैटरीना ने कहा, अक्षय एक बेहतरीन को-स्टार हैं। मुझे उनके साथ सेट पर काफी मजा आता है। सूर्यवंशी की कुछ शूटिंग हम पूरी कर चुके हैं और हम सभी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बता दें, यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications