अब होगा धमाका.. सलमान- शाहरूख- आमिर के साथ BLOCKBUSTER
शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ बैक टू बैक काम करने की बात पर कैटरीना कैफ ने ऐसा रिएक्शन दिया है।
एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने के बाद.. फाइनली लगता है कैटरीना कैफ का करियर वापस ट्रैक पर आने वाला है। बता दें, कैट बैक टू बैक बॉलीवुड के खान स्टार्स के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
'ब्लॉकबस्टर' फिल्म के साथ.. अजय देवगन शुरू करेंगे 200 करोड़ क्लब.
दिसंबर 2017 में सलमान खान के साथ टाईगर जिंदा है, दिवाली 2018 आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और दिसंबर 2018 में शाहरूख खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म..... बहरहाल, इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर धमाल।

इस बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा, यह महज संयोग है कि मैं एक साथ तीनों खान स्टार्स के साथ फिल्म कर रही हूं.. मैं टाईगर जिंदा है कि शूटिंग कर रही हूं.. सलमान शानदार को-स्टार हैं। उनके साथ काम करने में मैं काफी कंफर्टेबल हूं।
कैटरीना ने कहा, आमिर खान बहुत मेहनती हैं। वहीं, शाहरूख भी अपने काम को समर्पित हैं। कैट ने बॉक्स ऑफिस और फिल्में फ्लॉप होने की बात पर कहा कि, पिछले सालों में लोगों ने सिर्फ मेरे पर्सनल लाइफ पर बातें की हैं.. मैं चाहती हूं अब मेरी फिल्मों पर बात हो। बॉक्स ऑफिस मेरे लिए काफी जरूरी है।
बहरहाल, यहां जानते हैं अब तक किन एक्ट्रेसस ने तीनों खान के साथ किया है काम-


Click it and Unblock the Notifications