..................... Katrina Kaif on why she agreed to do small role in Thugs Of Hindostan - Hindi Filmibeat

''ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में मेरा किरदार छोटा था, लेकिन मैंने बहुत मेहनत की थी''- कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ज़ीरो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का के साथ कैटरीना मुख्य किरदार निभा रही हैं। कैट फिल्म में फिल्म एक्ट्रेस बबीता कुमारी का रोल अदा कर रही हैं।

बहरहाल, प्रमोशन दौरान फिल्मीबीट ने कैटरीना ने बातें की जहां उनसे किरदारों के चुनाव को लेकर सवाल किया गया।और कैट ने काफी प्रभावित करने वाला जवाब दिया।

Katrina Kaif

कैटरीना से पूछा गया- आप फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे मेहनती एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। लेकिन कई बार फ़िल्म रिलीज़ के बाद आपके किरदार को उतनी तवज्जो या तारीफ नहीं मिल पाती है। क्या आप मानती हैं कि आपको हर फिल्म के साथ खुद को साबित करना पड़ता है ?

कैटरीना कैफ ने जवाब देते हुए कहा, ऐसा लगभग हर कलाकार के साथ होता है। मैं अपनी बात करूं तो मैंने इन बातों से गुज़रना सीख लिया है। इंडस्ट्री में मुझे इतने साल हो गए हैं। पहली फ़िल्म होती तो फर्क पड़ता। अब मुझे खास फर्क नहीं पड़ता। अक्सर मेरे बारे में फ़िल्म समीक्षा में लिखा जाता है कि कैटरीना का रोल छोटा था, इम्पॉर्टेन्ट नहीं था।

कई जगह लिखा गया कि मुझे सुरैया जैसा किरदार करने की क्या ज़रूरत थी। लेकिन इन सबके पीछे अलग कारण होते हैं। ठग्स मैंने कुछ सोचकर किया। यह बड़े बैनर की फ़िल्म थी, शायद इसके सीक्वल की भी प्लानिंग बन सकती थी। और सच बताऊं तो सुरैया के लिए मैंने बहुत मेहनत की थी। इसीलिए उसके बारे में नेगेटिव सुनकर मुझे थोड़ा बुरा लगा। लेकिन मेरा काम कोशिश करना है। मैं पूरी शिद्दत से अपना काम करती हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि जीरो में लोग मेरे बारे में अच्छा लिखेंगे। आनंद सर ने मुझे इस किरदार के लिए बहुत गाइड किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X