टाइगर जिंदा है कि सफलता से कैटरीना कैफ हैं Super Happy..जानिए क्या कहा
Recommended Video

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। हर किसी को फिल्म पसंद आ रही है। इस साल ट्यूबलाइट के औसत प्रर्दशन के बाद सलमान खान को दर्शकों ने एक्शन अवतार में खूब पसंद किया। फिल्म पहले सप्ताह में ही 200 करोड़ की कमाई कर लेगी इसमें कोई शक नहीं है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों ही फिल्म के सक्सेस से काफी खुश हैं। एक बयान में कैटरीना कैफ ने कहा कि "काफी अच्छा एहसास होता है जब आप टाइगर जिंदा है जैसी फिल्म बनाते हो। हमें पता था कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही अच्छी है और फिल्म को बहुत ही अच्छे से ट्रांसलेशन किया गया था। फिल्म की कहानी ऐसी है कि हर वर्ग के लोगों को पसंद आ रही है और आएगी।"

उन्होंने ये भी कहा कि "मैं हमेशा बतौर एक्टर ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं जिसे दर्शक इंज्वॉय करें। मुझे जिस तरह के फीडबैक मिल रहे हैं, मैं उससे अभीभूत और संतुष्ट हूं।" कैटरीना कैफ ने फिल्म में शानदार एक्शन सीन दिए हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ की पिछली फिल्में जग्गा जासूस, बार बार देखो और फितूर फ्लॉप साबित हुई थी और ऐसे में टाइगर जिंदा है का हिट होना उनके करियर के लिहाज से अच्छा है।


Click it and Unblock the Notifications