'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान मेरी फिल्म नहीं थी, मुझे आमिर खान के लिए बुरा लगा'- कैटरीना कैफ
2018 में कैटरीना कैफ ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और जीरो जैसी बिग बजट फिल्म दी। लेकिन अफसोस दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कैटरीना कैफ से इन फिल्मों पर बात की गई तो उन्होंने कहा, फिल्म में मैंने जो भी काम किया है उसकी मैं ईमानदारी से जिम्मेदारी लेती हूं। लेकिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान मेरी फिल्म नहीं थी।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पर बात करते हुए कैटरीना ने कहा, फिल्म में मेरे दो गाने और कुछ सीन थे, मैं फिल्म का बड़ा हिस्सा नहीं थी। इसीलिए मैं फिल्म से इमोशनल स्तर पर ज्यादा जुड़ी भी नहीं थी। लेकिन मुझे आमिर खान और आदित्य चोपड़ा के लिए काफी बुरा लगा।

कैट ने कहा, मैं उस फिल्म से ज्यादा जुड़ा इसीलिए महसूस करती हूं क्योंकि सभी मेरे अच्छे दोस्त हैं। मुझे पता है कि आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को क्या दिया है। आमिर खान, विजय कृष्णा आचर्या सभी ने बहुत मेहनत की है। लेकिन जब फिल्म नहीं चलती.. तो नहीं चलती.. उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।


Click it and Unblock the Notifications











