बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है 'भारत' - कैटरीना कैफ ने जताई खुशी

By Staff

फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म तीन दिनों में ही 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म की सफलता पर कैटरीना ने खुशी जताई है और कहा, हम सब दर्शकों की प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। यह पूरी तरह से टीम वर्क था, जिसे बहुत ही प्यार, मेहनत और लगन के साथ बनाया गया था।

कैटरीना कैफ ने कहा, फिल्म की पूरी टीम दर्शकों से मिले रिस्पॉस से काफी खुश है। फिल्म से जुड़े हर इंसान ने इसमें अपना बेस्ट दिया है.. अतुल अग्निहोत्री के लिए यह उसी वक्त से बहुत महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट रहा, जब उन्होंने Ode To My Father की राइट्स ली थी।

Katrina Kaif

भले ही एक्ट्रेस फिल्म की पहली च्वॉइस नहीं थीं। लेकिन कैट ने कहा, मुझे पहले दिन से ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट से बेहद प्यार था। सेट पर काम करना बहुत मजेदार रहा। इस किरदार पर मुझे बहुत विश्वास था और जिस सकारात्मकता के साथ दर्शकों ने इसे लिया, मुझे बहुत खुशी हुई।

बैक टू बैक जीरो और भारत के लिए कैटरीना के अभिनय की तारीफ हो रही है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, सही किरदार मिलना और आपको गाइड करने के लिए सही निर्देशक मिलना काफी महत्वपूर्ण होता है। जाहिर है हर फिल्म और हर किरदार के साथ आप और निखरने की, ऊपर जाने की कोशिश करते हैं। आप एक कलाकार के तौर पर खुद बेहतर से बेहतर करना चाहते हैं। इन्ही सब बातों से आप अपने काम में दिलचस्पी बनाए रखते हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, शुरुआती सालों में आपको ग्लैमर और बाकी बातें आकर्षित करती हैं। लेकिन आज के समय में मैं सिर्फ अपने किरदार को देखती हूं। अब मैं यह देखकर फिल्म करती हूं कि मैं अपने किरदार के साथ कुछ नया कर सकती हूं या नहीं। दर्शक मेरे किरदार से जुड़ पाएंगे या नहीं। बता दें, कैटरीना की अगली फिल्म रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X