सलमान खान की भारत को लेकर बोली कटरीना कैफ, वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं है
कटरीना कैफ इन फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में व्यस्त है और इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में ये फिल्म शामिल है। बता दें कि इसके अलावा चर्चा हो रही थी कि सलमान की की आने वाली फिल्म भारत में भी कटरीना कैफ नजर आएंगी। इस बात को क्लियर करते हुए कटरीना कैफ का जवाब आया है कि इस तरह की किसी भी बातों पर ध्यान ना दें क्योंकि वो भारत में सलमान खान के साथ नहीं नजर आने वाली है क्योंकि वो इस फिलम का हिस्सा ही नहीं है।
गौरतलब है कि काफी समय से कैट को लेकर ये बात सुर्खियों पर थी कि कटरीना कैफ भारत का हिस्सा होगी और इसको पक्का भी बता दिया गया था।

हालांकि कटरीना के इस जवाब के बाद फैंस के दिल तो टूट ही गए होंगे वो कटरीना और सलमान को साथ देखना काफी ज्यादा पसंद करते है। भारत की बात करें तो फिल्म सलमान खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली है।
इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है जबकि सलमान खान की बहन अलवीरा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी। हालांकि ये प्रोजेक्ट अतुल अग्निहोत्री का है।
बता दें कि कि कटरीना कैफ इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी इस बात को कैट ने बताते हुए कहा कि मेरी अगली फिल्म वरुण धवन के साथ है जिसको रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे है इसके अलावा वो फिल्म जीरो में बिजी चल रही है।
इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे। कटरीना इस दिनो काफी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म टाइगर जिंदा है ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस में कई रिकॉर्ड बनाए है..
लोगों को कटरीना का अभिनय और उनका एक्शन इस फिल्म में काफी ज्यादा पसंद आया था। भारत फिल्म कोरियन ऑड टू माई फादर का रीमेक बनाया जा रहा है और इस फिल्म में सलमान खान को कई तरह के रोल में आप देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












