''कंट्रोवर्सी में उलझना सलमान खान के लिए कौन सी नई बात है....''
[बॉलीवुड न्यूज] इंडियन ओलंपिक एशोसिएशन ने जबसे सलमान खान गुडविल एम्बेसडर चुना है, एक नई कंट्रोवर्सी ने जन्म ले लिया है। योगेश्वर दत्त और मिल्खा सिंह जैसे खिलाड़ी इसे गलत मान रहे हैं तो कुछ सलमान के सपोर्ट में भी हैं।
हाल ही में ओलंपियन wrestler संग्राम सिंह ने कहा कि सलमान खान को एम्बेसडर चुनना कोई गलत फैसला नहीं है। सलमान सुपरस्टार हैं और दुनिया के सामने भारत का चेहरा हैं।
SHOCK: तो इसीलिए सलमान खान ने की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म!
बहरहाल, जब कैटरीना कैफ से इस बारे में पूछा गया तो कैट ने टका सा जवाब देते हुए कहा- 'सलमान खान का किसी कंट्रोवर्सी में उलझना कौन सी नई बात है..' बता दें, कैट यहां अपनी आने वाली फिल्म 'बार बार देखो' के लिए मीडिया के सामने आईं थी।
गौरतलब है कि सलमान खान और कंट्रोवर्सीज का साथ भी काफी पुराना है। जी हां, एक नहीं, दो नहीं, बल्कि सलमान खान अब तक 10 से ज्यादा विवादों में घिर चुके हैं। कभी गर्लफ्रैंड को लेकर, कभी हिट एंड रन केस तो नहीं राजनीतिक मुद्दों को लेकर।
यहां जानें, सलमान खान अब तक कब- कब कंट्रोवर्सी में आ चुके हैं-


Click it and Unblock the Notifications











