दीपिका को फिल्म से निकलवाए जाने पर कैटरीना ने दिया बयान

आनंद एल राय की फिल्म में दीपिका पादुकोण को निकलवाए जाने पर कैटरीना कैफ ने अपना बयान दिया है।

By Shweta

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण का कोल्ड वार जग जाहिर है। शुरूआत से ही दोनों में कुछ खास नहीं बनी है। हाल में खबरें आ रही थीं कि आनंद एल राय की अगली फिल्म जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं उसमें डायरेक्टर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनो को लेना चाहते थे।

[ Shhh: 500 करोड़ की पहुंची बाहुबली हिंदी लेकिन इन्हें मिले केवल 22 करोड़! ]

लेकिन कैटरीना कैफ ने आनंद एल राय से कहकर दीपिका पादुकोण को फिल्म से आउट करवा दिया । क्योंकि कैटरीना फिल्म में दीपिका को नहीं चाहती थी। एक इवेंट में कैटरीना कैफ से जब इस गॉसिप के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अपना बयान भी इसपर दिया।

katrina-kaif-on-rumors-of-asking-anand-l-rai-to-remove-deepika-padukone-from-shahrukh-khan-film

कैटरीना कैफ ने कहा कि "मेरी हर फिल्म के साथ एक ऐसी गॉसिप जरूर आ जाती है। ये मेरी जिंदगी का हिस्सा है और मैं कभी ऐसा नहीं करती कि क्योंकि आखिरकार ये मेरा प्रोफेशन है और यहां मैं प्रोफेशनल रवैया अपनाने में विश्वास करती हूं जब तक की फिल्म साइन ना हो जाए। मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में बात करना सही है। हर एक्टर और डायरेक्टर को इस रवैये को अपनाना चाहिए इससे प्रोजेक्ट की महत्ता बढ़ती है।"

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि कोई भी आज के समय में डायरेक्टर से इस तरह की बातें करेगा। मुझे किसी भी फिल्म पर चर्चा करना पसंद नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X