कैटरीना कैफ ने की अक्षय कुमार की तारीफ- कहा, इन्होंने मेरी बहुत मदद की है

'द कपिल शर्मा शो' में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ समेत सूर्यवंशी की पूरी टीम पहुंची थी। जहां सभी सितारों ने खूब मस्ती भरी बातें कीं, वहीं कैटरीना ने अपने को-स्टार अक्षय कुमार की काफी तारीफ भी की। कैटरीना ने कहा कि बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में अक्षय ने बतौर सह कलाकार मेरी बहुत मदद की है। मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।

बता दें, लगभग 10 सालों के बाद अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिल्म सूर्यवंशी में दिखने वाली है। इससे पहले इस जोड़ी ने नमस्ते लंदन, वेलकम, हमको दीवाना कर गए, सिंह इज किंग, दे दना दन, तीस मार खां जैसे हिट फिल्में दी हैं। इस जोड़ी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Katrina Kaif

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में फिर से दोनों कलाकार साथ आए हैं। कैटरीना ने अक्षय के साथ काम करने के अनुभव पर कहा- 'मैं अक्षय को शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, क्योंकि इंडस्ट्री में मेरे शुरुआती दिनों के दौरान एक सह-कलाकार के रूप में उन्होंने मेरी काफी मदद की। जब भी मैं कोई शॉट दे रही होती थी तो वे हर वक्त मेरे सामने खड़े होते थे और मुझे प्रोत्साहित करते थे। उनकी प्रतिक्रियाओं ने मेरी एक्टिंग स्किल्स को सुधारने में काफी मदद की और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि वे उन कुछ अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें मुझ पर भरोसा था।'

रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कहर की वजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X