ऊफ्फ्फ.. एक और FLOP देते देते.. बच गए शाहरुख खान.. 2018 रिलीज!
किसी भी फिल्म के लिए उसका नाम.. उसकी टाइटल काफी अहम होती है। 2017 में रिलीज शाहरुख खान स्टारर 'जब हैरी मेट सेजल' उसी वक्त फ्लॉप हो गई.. जब इम्तियाज अली ने फिल्म का नाम रिवील किया। दर्शकों को नाम बिल्कुल नहीं पसंद आया.. लिहाजा, ना ही फिल्म आकर्षित कर पाई।
2018 ओपनिंग.. अक्षय कुमार के साथ धमाकेदार CLASH.. रिलीज डेट FINAL
खैर, अब बात करते हैं शाहरुख खान के अगले फिल्म की। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने खुलासा किया कि.... फिल्म का नाम पहले 'कैटरीना मेरी जान' ही रखा गया था.. लेकिन अब इसे बदल दिया गया है।

हम्मम.. थैंक गॉड.. कोई शक नहीं कि हमें बेहद खुशी है कि फिल्म का नाम बदल दिया गया। वर्ना दर्शकों को एक बार फिर शाहरुख की फिल्म से अफसोस हाथ लगता।
बहरहाल, फिल्म के बारे में बात करते हुए कैटरीना ने कहा कि आनंद एल राय काफी शानदार निर्देशक हैं। और अब धीरे धीरे फिल्म की कहानी में काफी बदलाव लाया गया है। मैं उनके साथ काम करके बेहद उत्साहित हूं।


Click it and Unblock the Notifications