मैं नहीं, शाहरुख खान लकी हैं कि उन्हें मुझे KISS करने का मौका मिला- कैटरीना कैफ

Recommended Video

Katrina Kaif befitting reply to reporter on Kissing Shahrukh Khan in film; Watch Video | FilmiBeat

आनंद एल राय की फिल्म जीरो एक हफ्ते में रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फिल्म के स्टार्स शाहरुख खान, अनुष्का और कैटरीना पूरे जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुट चुके हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ ज़ीरो के सांग लांच में पहुंची थीं, जहां उनसे सवाल किया गया कि वह शाहरुख खान को ऑनस्क्रीन किस करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं, क्या वह खुद को लकी मानती हैं?

जाहिर है यह काफी बेढ़ंगा सवाल था.. लेकिन कैटरीना कैफ इस मजेदार जवाब दिया। कैट ने कहा, किसने कहा मैं लकी हूं.. मैंने शाहरुख को किस किया यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। वो लकी हैं।

Katrina Kaif

बता दें, ज़ीरो से पहले शाहरुख और कैटरीना ने यश चोपड़ा की फिल्म फिल्म 'जब तक है जान' में साथ काम किया था। शाहरुख ने अपने करियर की पहली किसिंग सीन कैटरीना कैफ के साथ ही दी थी। इस फिल्म में भी अनुष्का शर्मा थीं। वहीं, अब ज़ीरो में भी शाहरुख- कैट के बीच किसिंग सीन दिखाया गया है, जहां उनकी कैमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही है।

बहरहाल, सिर्फ कैटरीना कैफ ही नहीं, बल्कि शाहरुख ने फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में अनुष्का शर्मा के साथ भी किसिंग सीन दिया था। कभी 'नो किसिंग' उसूल पर चलने वाले किंग खान को समय के साथ बदलना पड़ा और उन्होंने जब तक है जान के साथ पहली ऑनस्क्रीन किसिंग सीन दी।

लेकिन कहीं ना कहीं बतौर फैन हम सब जानते हैं कि शाहरुख खान को रोमांस दिखाने के लिए ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देने की जरूरत नहीं है। शाहरुख को 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाता है.. जैसा रोमांस उन्होंने कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, चलते चलते या देवदास में किया था। आंखों वाला रोमांस, बातों वाला रोमांस, एहसास वाला रोमांस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X