कैसे बीते कैटरीना कैफ के 15 साल - सलमान की सोनिया से शाहरूख की बबीता तक

कैटरीना कैफ ने यूं तो अपना बॉलीवुड डेब्यू, बूम नाम की फिल्म से किया था लेकिन उन्हें पहचान मिली थी सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया के साथ। इस फिल्म में कैटरीना के किरदार सोनिया से लेकर भारत की कुमुद तक कैटरीना के करियर में काफी कुछ बदल चुका है।

अगर कुछ नहीं बदला है तो वो है सलमान खान का साथ। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अपने 15 साल पूरे होने पर बात की। कैटरीना ने बताया कि इस समय वो अपने करियर में सुकून से है।

katrina-kaif-on-15-years-in-bollywood

कैटरीना ने बताया कि इस समय वो अपने किरदारों को बहुत सोच समझ कर अपने किरदारों को चुनती है। उनका मानना है कि ज़ीरो और भारत में बिल्कुल अलग किरदार करने के बाद उन्हें काफी संतुष्टि है।

कैटरीना कैफ की अगली फिल्म है अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी। माना जा रहा है कि इस फिल्म में वो एक डॉक्टर के किरदार में दिखाई देंगी। गौरतलब है कि कैटरीना को इस दशक की स्टार कहा गया है। यहां देखिए बॉलीवुड में उनके 15 सालों का दिलचस्प सफर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X