कैटरीना ने कहा बिकनी तस्वीरों पर रणबीर और मेरी अलग राय है!
कैटरीना कैफ ने आगे कहा कि बिकनी तस्वीरों पर जिस तरह से रणबीर ने रिएक्ट किया वो उससे सहमत नहीं हैं। एक लड़का होने के नाते रणबीर ने अलग तरह से इस बात पर रिएक्ट किया है लेकिन एक लड़की होने के नाते मैं (कैटरीना कैफ) अलग तरह से रिएक्ट कर रही हूं। हम दोनों का नजरिया बिल्कुल अलग है। कैटरीना ने कहा कि वो एक निजी पल था जो मैं नहीं चाहती थी कि इस तरह से पब्लिकली आ जाए। उस समय मैं थोड़ा निराश और नाराज थी लेकिन अब नहीं हूं।
फिर कैटरीना ने माहौल थोड़ा हल्का करने के लिए कहा कि बस एक बात कहना चाहूंगी कि अगर अगली बार आप लोग तस्वीर लेना चाहते हों तो पहले से बता दीजिएगा मैं मैचिंग पहनकर आउंगी। रेड के साथव्हाइट अच्छा नहीं लगता। कैटरीना कैफ ने ये भी कहा कि वो अभी सिंगल हैं और जब तक शादी नहीं हो जाती तब तक वो सिंगल ही रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अभी उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
