सलमान संग कैटरीना को साइन करने में डर गये प्रभु
पिछले काफी समय से चर्चा है कि कोरियोग्राफर से निर्देशक बने प्रभु देवा ने अपनी फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ को साइन किया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि प्रभु देवा ने साफ किया है कि वह सलमान खान के साथ कैटरीना को साइन नहीं करने वाले हैं। वह सलमान के अपोजिट किसी फ्रेश फेस की तलाश में हैं।
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह सलमान के अपोजिट कैटरीना को साइन क्यों नहीं करना चाहते हैं? लेकिन जिस तरह से उन्होंने विरोध किया उससे तो यही लगा कि वह किसी डर के कारण सलमान के अपोजिट कैट को साइन करने में हिचकिचा रहे हैं।
खैर जो भी हो फिलहाल सलमान के लिए निर्मिता रमेश तौरानी औऱ निर्देशक प्रभु देवा दोनों मिलकर सलमान खान के लिए कहानी लिखने में व्यस्त है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। फिल्म पूरी तरह मसाला फिल्म होगी जिसमें एक्शन, कॉमेडी, आयटम सब कुछ होगा।
गौरतलब है सलमान-कैटरीना साथ में आने वाले हैं इस बात से सलमान खान के फैंस काफी खुश हुए थे क्योंकि उन्हें लगता था कि एक बार पर्दे पर फिर से एक था टाइगर वाली कमेस्ट्री देखने को मिलेगी।
गौरतलब है कि कबीर खान निर्देशित फिल्म एक था टाइगर..ने बॉक्सऑफिस पर 200 करोड़ का बिजनेस किया था। खैर देखते हैं कि सलमान-कैटरीना अब फिर से पर्दे पर साथ दिखायी देते भी है कि नहीं क्योंकि अगर रणबीर और कैटरीना की सगाई सही में हो जाती है तो सलमान-कैटरीना का पर्दे पर साथ दिखना मुश्किल ही नहीं नामुमकीन होगा।
आईये देखते हैं सलमान-कैटरीना की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications