CLEAR HAI: राजनीति 2 के लिए किसी ने पूछा ही नहीं है!
ये तय हो चुका है कि प्रकाश झा अपनी अगली फिल्म राजनीति 2 पर काम करना शुरू कर चुके हैं। और अब अगली बात आएगी फिल्म की कास्टिंग। पहले पार्ट में अजय देवगन, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी की शानदार टीम थी।
अब दूसरे पार्ट की कास्टिंग के बारे में चर्चा शुरू हो चुकी है लेकिन सबसे पहली चर्चा तो ये है कि फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को अप्रोच नहीं किया गया है।

वैसे अगर कैटरीना के लिहाज़ से देखा जाए तो ये साल उनके लिए शानदार रहा है। बॉलीवुड के तीनों खान - शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ कैटरीना कैफ फिल्म कर रही हैं।
जहां वो सलमान खान के साथ टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं, वहीं शाहरूख खान के साथ आनंद एल राय की बौने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
वहीं आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कैटरीना कैफ ने साइन कर ली है लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। लेकिन कैटरीना कैफ जैसी आज हैं, वैसी वो पहले नहीं थी। इन फोटोशूट की कैटरीना कैफ, उनके पुराने फोटोशूट्स से काफी अलग दिखती हैं।
हम लेकर आए हैं उनकी 20 साल पुरानी कुछ ऐसी तस्वीरें जिसे देखकर आप अंदाज़ा नहीं लगा पाएंगे कि कौन सी असली कैटरीना कैफ हैं -


Click it and Unblock the Notifications












