बहन की सिफारिश नहीं करेंगी कैट

कैटरीना कैफ की बहन इशाबेल हिंदी फिल्मों में एंट्री लेने के लिए हिंदी भी सीख रही हैं। कट्रीना ने कहा है कि वह अपनी बहन की किसी से भी सिफारिश नहीं कर रहीं। वह खुद नये लोगों से मिल रही है और उन्हें अपना फोलियो दिखा रही है। इशाबेल उसी तरह से काम कर रही है ,जिस तरह से कोई न्यू कमर करता है। कट्रीना ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बहन को मौका जरूर मिलेगा।
कैटरीना कहती हैं कि आप देख रहे होंगे कि सारे बड़े प्रोडक्शन हाउस इन दिनों नये चेहरों को मौके दे रहे हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि इशाबेल को भी मौके मिल ही जायेंगे। भले ही कैटरीना यह बात कह रही हों। लेकिन सूत्रों की मानें तो कैटरीना अपने बहन के बॉलीवुड करियर को लेकर परेशान हैं। क्योंकि कैट की बहन होने के बावजूद इशाबेल में किसी निर्माता को फिलहाल दिलचस्पी नहीं है।
;

Click it and Unblock the Notifications











