सलमान खान की 'भारत' से- कैटरीना कैफ की खूबसूरत तस्वीर OUT- सुपरहिट
सलमान खान और कैटरीना कैफ की खूबसूरत तस्वीर शेयर करने के बाद अब फिल्म से कैट की एक सोलो तस्वीर बाहर आई है, जहां वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। भारत के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग माल्टा में खत्म हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद अली अब्बास जफर ने दी है। कोई शक नहीं कि सलमान- कैटरीना की इन तस्वीरों ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।
इस सुपरस्टार के साथ अगली फिल्म शुरु कर सकते हैं अजय देवगन
टाईगर जिंदा है के बाद एक बार फिर सलमान- कैटरीना इस फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। जाहिर है अली अब्बास जफर इस जोड़ी की लोकप्रियता को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। खैर, फिल्म में सलमान- कैट के अलावा दिशा पटानी, तबू और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदारों में हैं।

अली अब्बास जफर ने जानकारी दी है कि फिल्म का एक रोमांटिक ट्रैक शूट हो चुका है। भारत में सलमान- कैट की शानदार कैमिस्ट्री नजर आने वाली है। माल्टा के बाद फिल्म की शूटिंग अबु ढ़ाबी में की जाएगी, जहां फिल्म के कुछ बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications