SURPRISE: सलमान, शाहरूख के बाद.. अब कैटरीना भी इस लिस्ट में शामिल!
[बॉलीवुड न्यूज] कैटरीना कैफ बॉलीवुड के उन एक्ट्रेसस में नहीं हैं, जो अपने लुक के साथ ज्यादा खिलवाड़ करती हैं। लिहाजा, जब हमने कैट को इस तरह अलग लुक में देखा तो हैरान रह गए। कोई शक नहीं कि कैट इन छोटे बालों में काफी क्यूट दिख रही हैं।
बता दें, कैटरीना कैफ ने अपनी आगामी फिल्म 'बार बार देखो' के लिए यह एक्सपेरिमेंट किया है। फिल्म में कैट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। कुछ ही दिनों पहले हमने कैटरीना को हॉस्पिटल गाउन पहने शूटिंग करते देखा था और अब ये..
ALERT: शाहरूख, ऋतिक, अजय देवगन.. 2016 की फिल्मों में है कुछ COMMON
हम्मम.. लगता है कैटरीना कैफ की यह फिल्म काफी खास होने वाली है। उम्मीद है कैटरीना फैंस को उनका यह बदला रूप काफी पसंद आया होगा। वैसे बता दें, कैट पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं, जो फिल्म के लिए अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। बल्कि इस लिस्ट में काफी नाम शामिल हैं।
आने वाली फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर, सलमान खान से लेकर शाहरूख खान और सोनम कपूर भी हमें काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। इन्हीं बातों की वजह से 2016 के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है।
बहरहाल, यहां देखें एक्टरों की लिस्ट जिन्होंने फिल्म के लिए बदला अपना रूप-


Click it and Unblock the Notifications















