कैटरीना कैफ की नई फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान, एक हफ्ता.. और बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान से होगी टक्कर!

katrina-kaif-new-film-merry-christmas-release-date-announced-clash-with-shahrukh-khan-at-box-office

Katrina Kaif and Vijay Sethupathi's Merry Christmas: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेरी क्रिसमस' अपनी पहली घोषणा के समय से ही काफी चर्चा बटोर रही है। इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने दिया है। लिहाजा, फिल्म से उम्मीदें भी काफी हैं। वहीं, अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' दुनिया भर में 15 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म को अलग-अलग सहायक कलाकारों के साथ दो भाषाओं में शूट किया गया है।

हिंदी और तमिल वर्जन में होंगे अलग अलग कलाकार

फिल्म के हिंदी वर्जन में कैटरीना और विजय के साथ बतौर सह-कलाकार संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद हैं। जबकि तमिल वर्जन में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स समान भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक बाल कलाकार परी का भी परिचय दिया गया है। वहीं, अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे रोमांचक कैमियो में नजर आ रहे हैं।

एक हफ्ते बाद ही आएगी शाहरुख खान की फिल्म

'मेरी क्रिसमस' की रिलीज डेट की बात करें.. तो यह 15 दिसंबर को यानि की क्रिसमस वीकेंड के सिर्फ एक हफ्ते पहले रिलीज हो रही है। 15 दिसंबर को जहां कैटरीना कैफ की फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन फिल्म 'योद्धा' से टकराने वाली है। वहीं, ठीक एक हफ्ते बाद, यानि की 22 दिसंबर को रिलीज होगी राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी', जिसमें शाहरुख खान और तापसी पन्नू हैं।

कोई शक नहीं कि इन तीनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल सकती है। जहां श्रीराम राघवन की थ्रिलर फिल्मों पर फैंस फिदा रहते हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी के पास सिर्फ सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने का रिकॉर्ड है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बाजी मारती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X