ओले की ब्रांड एम्बेस्डर बनी कैटरीना
अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी ओले ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। युवाओं के बीच कैटरीना एक जानी पहचानी अभिनेत्री हैं और इंटरनेट से उनकी तस्वीरें सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाती हैं।
उन्हें सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी ओलेय के उत्पाद 'आलेज नेचुरल व्हाइट क्रीम' के लिए ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है।
इस बारे में कैटरीना कहती हैं, "त्वचा, बालों या गहनों के उत्पाद हों, मैं विज्ञापन करने से पहले ब्रांड्स को बहुत सावधानी से परखती हूं। ऐसा करने से पहले मैं कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करती हूं और यह सुनिश्चित करती हूं कि कंपनी द्वारा उत्पाद के लिए उपभोक्ता से किए जा रहे वादे सही हैं या नहीं।"
अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र का कहना है कि "कैटरीना आज के किशोरों के लिए एक पहचान हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड ने पाया कि उनके उत्पाद के लिए वह सही मॉडल हैं।" 25 वर्षीय अदाकारा पिछले साल नक्षत्र की ब्रांड एम्बेस्डर बनी थीं।


Click it and Unblock the Notifications