कैटरीना कैफ बनीं मोस्ट व्यूटीफुल वुमेन ऑफ इंडिया: फेमिना
अब आप पूछेंगे कि क्या है वो बात... तो सुनिए आपकी चहेती कैटरीना कैफ को भारत की सबसे खूबसूरत महिला के खिताब से नवाजा गया है। यह खिताब कैटरीना को दिया है एक फेमिना मैंगजिन ने। मैंगजिन ने एक सर्वे के आधार पर कैटरीना को इस तमगे से नवाजा है और अपने एडीशन फरवरी 2014 कवर पेज पर जगह दी है।
जिस पर कैटरीना कैफ ने खुशी जताई है और तहेदिल से फेमिना मैंगजिन और पाठकों को धन्यवाद दिया है। कैट ने अपने बयान में कहा कि खूबसूरत कहलाना किसे पसंद नहीं होता है.. जाहिर में इस खिताब से काफी खुश हूं। यह मेरे लिए सुखद बात हैं। कैटरीना को फेमिना ने दूसरी बार इस टाइटल से नवाजा है।
आपको बता दें कि कैटरीना की इस सुंदरता के मोहपाश में आकर ही पिछले दिनों कैटरीना को लॉरियल पेरिस की नई मॉडल के तौर पर चुना गया था। जिस पर खुशी जताते हुए कैटरीना ने कहा कि यह उनके लिए बेहद सम्मानजनक बात है कि वह लॉरियल पेरिस की भारतीय श्रृंखला की चौथी हस्ती हैं।
लॉरियल पेरिस के बारे में कहा जाता है कि यह उन्हीं को विज्ञापन के लिए चुनता हैं, जिन्हें युवागण खूबसूरत मानते हैं। कैटरीना के बारे में भी यही सोचकर लॉरियल पेरिस ने उन्हें चुना था। कैटरीना से पहले ऐश्वर्या राय, फ्रीडा पिंटों और सोनम कपूर इसकी ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












