नाती से मिलने अस्पताल पहुंचीं कैटरीना कैफ की मां, चेहरे पर दिखी नानी बनने की चमक, Watch Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बीते दिन कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के आने से पूरा घर खुशी से झूम उठा है। दादा दादी बनकर विक्की कौशल के माता पिता तो झूम उठे हैं। फैन्स और सितारों की तरफ से लगातार मिल रहीं बधाइयों और इतने प्यार को देख विक्की कौशल के पिता ने सभी का धन्यवाद किया है। वहीं बता दें कि कैटरीना की मां भी अपने पोते की एक झलक देखने के लिए बेचैन दिखीं।
नाती से मिलने के लिए एक्साइटेड दिखीं कैट की मां
हाल ही में कैटरीना कैफ की मां को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। बता दें कि कैटरीना की मां सफेद रंग की रोल्स-रॉयस कार में बैठी नाती से मिलने के लिए एक्साइटेड दिखीं। बता दें कि सुजैन टरकोट ने मीडिया से किसी तरह की कोई बात नहीं की वह सीधा अस्पताल में जाती दिखीं। कैट की मां के इस वीडियो को देख फैन्स ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लग दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नानी बनने की खुशी ही अलग होती है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सुजैन जी कितनी एक्साइटेड दिख रही हैं नाती से मिलने के लिए।
प्रेग्नेंसी की खबर को पूरी तरह से रखा था हाइड
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की थी और शादी के 3 साल बाद दोनों माता पिता बने। कैटरीना ने प्रेग्नेंसी की खबर पूरी तरह से छिपा कर रखी थी। अपने आखिरी ट्राइमेस्टर में कैटरीना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। जिसके बाद से फैन्स कैट की डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











