विक्की कौशल और सलमान खान की नाक के नीचे कैटरीना कैफ की तस्वीरों से छेड़छाड़, किया ये गंदा काम

Katrina Kaif Morphed Photos: सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का मॉर्फ्ड वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद ही एक और मॉर्फ्ड तस्वीर चर्चा में आ गई है। इस तस्वीर में 'टाइगर 3' के एक वायरल सीन को मॉर्फ्ड किया गया है। इस सीन में कटरीना कैफ टॉवल लपेटे एक्शन करती नजर आई थीं। अब उनके इस सीन को काफी खराब तरीके से बिगाड़ा गया है। मूल तस्वीर में कैटरीना तौलिया लपेटे हॉलीवुड स्टंटवुमन से लड़ती नजर आ रही हैं, वहीं मॉर्फ्ड तस्वीर में वह सफेद डीप नेकलाइन वाले बिकिनी टॉप में दिख रही हैं।
रश्मिका मंदाना के वीडियो को देखने के बाद वायरल हो रही कटरीना की तस्वीर भी हैरान करने वाली हैं। वैसे इस मामले पर अभी तक कटरीना कैफ या 'टाइगर 3' के मेकर्स की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वैसे 'टाइगर 3' का टॉवल फाइट सीन वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस सीन को करते हुए कटरीना को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसके बारे में उन्होंने बातें भी की। एक्ट्रेस ने बताया कि हम्माम में शूट करना का काफी मुश्किल था। तौलियों में लात-घसे मारना और भी कठिन था। इस लेवल पर एक्सन सीन बॉलीवुड में पहली बार देखने को मिलेगा। इससे पहले कभी भी इतना चुनौतिपूर्ण एक्शन सीन नहीं फिल्माया गया।
कटरीना ने कहा कि उन्हें पता है कि 'टाइगर 3' का टॉवल फाइट सीक्वेंस वायरल हो रहा है। इसके बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'इसे शूट करना बहुत ही कठिन था, क्योंकि इसे भाप से भरे हम्माम के अंदर शूट करना था। इसमें पकड़ना, बचाव करना, घूंसा मारना और लात मारना सब कुछ बेहद मुश्किल रहा। इस शानदार सीन के बारे में सोचने के लिए फिल्म मेकर्स को सलाम। मुझे नहीं लगता कि भारत में स्क्रीन पर दो महिलाओं का ऐसा कोई फाइट सीक्वेंस रहा है।'
कटरीना के लिए ये फाइट सीक्वेंस सबसे बेहतर हैं। उन्होंने आगे कहा, 'यह सबसे अच्छे एक्शन सीक्वेंस में से एक है, जिसे मैंने स्क्रीन पर महिलाओं को करते देखा है। यह बिल्कुल शानदार है और मैं लोगों द्वारा सिनेमाघरों में पूरा एक्शन सेट देखने का इंतजार नहीं कर सकती!'
बीते दिन रश्मिका मंदाना का मॉर्फ्ड वीडियो सुर्खियों में बना रहा। इस वीडियो को देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने आपत्ति जाहिर की। वीडियो में नजर आ रही लड़की के चहरे को एडिट करके रश्मिका के चहरे में तबदील किया गया था। वीडियो में पूरी तरह से AI के डीपफेक टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किया गया। इस वीडियो को देखकर अमिताभ बच्चन की तरह ही रश्मिका मंदाना भी परेशान हो गई थीं। इस वीडियो में लिफ्ट के अंदर जा रही जारा नामी की ब्लॉगर का वीडियो मार्फ्ड किया था।


Click it and Unblock the Notifications