कैटरीना कैफ को एयरपोर्ट देखते हुए सेल्फी लेने दौड़े लोग- एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन- VIDEO
बॉलीवुड सितारों को देखते हुए फैंस क्रेजी हो जाते हैं। कुछ फैंस होते हैं जो सेलिब्रिटी से सेल्फी की इज़ाजत लेते हैं, तो कुछ देखते ही दौड़ पड़ते हैं और जबरदस्ती तस्वीर लेने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ। जब दिल्ली एयरपोर्ट पर कैट को देखते ही फैंस सेल्फी के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान एक फैन के साथ गार्ड्स की झड़प भी हो गई।
कैटरीना कैफ दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं। यहां कैटरीना अपने बॉडीगार्ड्स के साथ थीं। फिर भी उन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेते-लेते एक आदमी उनके काफी करीब आ गए, तब एक्ट्रेस भड़क गईं।

बॉडीगार्ड्स फैन को कैटरीना से दूर करने की कोशिश कर रहे थे, ऐसे में वहां झड़प भी हो गई। फैंस बॉडीगार्ड्स के साथ धक्का मुक्की करने लगे। तभी कैटरीना ने ठंडे दिमाग से काम लिया और उस आदमी को कहा- आराम से.. वहां थोड़ी दूर से जाकर सेल्फी लो। कैटरीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
सोशल मीडिया पर फैंस कैटरीना के समझदारी की तारीफ कर रहे हैं कि कैट ने इस परिस्थिति को अच्छे से हैंडल किया। एक यूजर ने लिखा, 'वो भी एक इंसान हैं। उसकी अपनी प्राइवेसी है। फैंस को उनका सम्मान करना चाहिए।'
बहरहाल, यह पहली बार नहीं है, जब किसी एक्टर या एक्ट्रेस को फैंस के इन हरकतों को ना चाहते हुए झेलना पड़ा है।लोगों में इतनी समझ नहीं है कि सेलिब्रिटी की हमारी- आपकी तरह इंसान है और उनसे भी तमीज से पेश आना चाहिए।
कुछ ही दिनों पहले मलाइका अरोड़ा खान को मॉल में, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर को भी मुंबई की सड़कों पर ऐसी ही परेशानी से गुजरना पड़ा था। वहीं, एक्ट्रेस जरीन खान ने तो गुस्से में आकर एक लड़के थप्पड़ भी जड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications