Katrina Kaif हर सप्ताह बनाती हैं घर का बजट, पत्नी की तारीफ करते हुए क्या बोले Vicky Kaushal?

katrina kaif, vicky kaushal

जरा हटके जरा बचके को लेकर खबरों में चल रहे विकी कौशल ने कैटरीना कैफ से शादी की थी और इसके बाद से अक्सर देखा जाता है कि कैटरीना कैफ को लेकर विकी कौशल कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं।

हालांकि दोनों सितारे हैं लेकिन हर आम घर की तरह कैटरीना कैफ बजट को लेकर खुद मीटिंग करती हैं और इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि विकी कौशल ने खुद किया है। जी हां, विकी कौशल ने कुछ ऐसा बता डाला है जो कि लोगों को काफी पसंद आने वाला है और सबको पता चलेगा कि कैटरीना कैफ कितना ध्यान रखती हैं।

विकी कौशल का कहना था कि, "सबसे मजेदार अनुभव तब होता है जब कैटरीना घर में हर हफ्ते, या हर दूसरे हफ्ते मीटिंग करती हैं। वह पूरे स्टाफ को एक साथ लाती है, और घर के बजट पर चर्चा करती है।

वह इस बात का हिसाब रखती है कि पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है, खर्च और यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन जब वह चर्चा होती है, तो मुझे मजा आता है। मैं एक दर्शक हूं और मैं पॉपकॉर्न लेकर बैठता हूं।'' विकी कौशल ने जैसे ही इस बात का खुलासा किया लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ के अंदर घर चलाने को लेकर हर क्वालिटी हैं और इसका खुलासा कई बार हो चुका है। जाहिर की विकी कौशल से बड़ी स्टार वो हैं। विकी कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके की बात करें तो इस वक्त काफी अच्छा बिजनेस कर रही है और लोगों को दोनों का काम पसंद आया है।

बात करें कैटरीना कैफ की तो वो टाइगर 3 की शूटिंग लगातार कर रही हैं और इस साल के अंत तक सलमान खान के साथ धमाका करती हुईं नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X