ऐश्वर्या राय और सोनम को टक्कर देंगी कैटरीना कैफ!
[बॉलीवुड न्यूज] कांस इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल की चर्चा शुरू होते ही बॉलीवुड प्रेमी यह जानने के लिए काफी उत्साहित हो उठते हैं कि इस साल किन किन बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी रेड कार्पेट पर देखी जाएगी। बता दें, इस साल लिस्ट में बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शुमार हो गई हैं।
कैटरीना कैफ पहली बार कांस इंटरनेश्व फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी। बता दें, कैटरीना कैट ‘लोरियल पेरिस' की नई एम्बैसेडर हैं और वे यहां इसकी ब्रांड एम्बैसेडर के तौर पर शरीक होंगी। वहीं, उनके साथ होंगी ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर, जो पिछले कई सालों से रेड कार्पेट की शोभा बढ़ा रही हैं।
Oppss..ऐश्वर्या और कैटरीना ने किया सोनम कपूर को नाराज!
कैटरीना इस मौके पर बयान देते हुए कहा कि, ‘ मैं इस साल कांस फिल्म उत्सव में लोरियल पेरिस और भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। एक एक्ट्रेस होने के नाते ऐसे कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।
कैटरीना कैफ से क्यों दूर भागते हैं करण जौहर!
उन्होंने कहा, लोरियल पेरिस की एम्बैसेडर के तौर पर, मैं अन्य ग्लोबल एम्बैसेडर से मिलने का और इंतजार नहीं कर सकती हूं। वहीं, सोनम कपूर ने कहा कि, उन्हें यकीन है कि इस फेस्टिवल में कैटरीना का डेब्यू काफी यादगार रहेगा।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



