Katrina Kaif ने Vicky Kaushal को लेकर कर डाला बड़ा खुलासा, चर्चा में है बयान!

Recommended Video
शादी के बाद कैटरीना कैफ लगातार अपने पति विकी कौशल के साथ किसी ना किसी पार्टी में नजर आती रहतीं हैं। इसके अलावा वो विकी कौशल को लेकर कई बार बयानों को लेकर चर्चा में रहतीं हैं। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में विकी कौशल से शादी की थी और लोगों के लिए ये काफी चौकाने वाला था। हालांकि दोनों सितारों को एक साथ किसी फिल्म में नहीं देखा गया है लेकिन फैंस चाहते हैं कि स्क्रीन पर दोनों रोमांस करते नजर आएं।
इस वक्त कैटरीना कैफ का एक बयान काफी चर्चा में है जो कि उन्होने विकी को लेकर दिया है। इसके अलावा उन्होने उरी एक्टर को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है। अभिनेत्री ने बताया कि विकी कौशल बेहद चिल्ड-आउट इंसान हैं।
हम लोग खूब बातें करते हैं और हमारे बीच एक दूसरे को लेकर हंसी मजाक भी बहुत होता है। मुझे लगता है कि विकी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह खुद को गंभीरता से नहीं लेता है।
उनके पर कोई तनाव नहीं है, बस खुश रहते हैं। कैटरीना कैफ इस दौरान अनुपमा चोपड़ा से बातचीत कर रहीं थीं। उनका ये बयान सामने आने के बाद खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ एक बेहतरीन अदाकारा हैं और इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।
मेगास्टार सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 का हिस्सा बनने वाली हैं और ये फिल्म दिवाली 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा विकी कौशल भी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications