कैटरीना कैफ ने रणवीर सिंह के साथ साझा की तस्वीर, 'द बिग पिक्चर' में कर रहीं हैं सूर्यवंशी का प्रमोशन!
अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस वक्त कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर खबरों में चल रहीं हैं और लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैँ। लेकिन इस दौरान वो ज्यादा ध्यान सूर्यवंशी को लेकर दे रहीं हैं क्योंकि अगले महीने फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस वक्त कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके साथ सुपरस्टार रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि ये तस्वीर सूर्यवंशी के प्रमोशन के दौरान की है। बता दें कि रणवीर सिंह इस वक्त कलर्स के एक शो को लेकर खबरों में है जिसका नाम द बिग पिक्चर है। ये शो काफी जल्दी शुरु होने वाला है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैटरीना कैफ ने कुछ ऐसा कैप्शन लिखा है... रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, हैशटैग द बिग पिक्चर।

इसके अलावा आप बैकग्राउंड में देखेंगे तो कई लोग पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैँ। इससे इतना तो तय है कि कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी... रणवीर के शो पर आए थे और उन्होने सूर्यवंशी का प्रमोशन किया है।
रणवीर सिंह ये शो होस्ट करने वाले हैं और अपना डेब्यू टीवी पर कर रहे हैं। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में लेकिन रणवीर सिंह और अजय देवगन काफी शानदार गेस्ट रोल में नजर आने वाले हैं।
इसके पहले भी दोनों सिंबा में नजर आए थे। रणवीर सिंह की बात करें तो वो आने वाले समय में 83 द फिल्म और सर्कस का हिस्सा बनते नजर आने वाले हैँ। दोनों ही फिल्मों को लेकर चर्चा हैं।


Click it and Unblock the Notifications