धूम 3 के लिए कैटरीना ने अपनी टांगो को किया टोन्ड और सेक्सी।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म धूम 3 में कैटरीना कैफ के हॉट लुक को देखकर सभी हैरान हैं। हाल ही में धूम 3 का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है जिसमें कैटरीना कैफ काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। कैटरीना कैफ ने इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी और अपने सेक्सी लुक पर बहुत ध्यान दिया है। कैटरीना कैफ की सेक्सी और टोन्ड लंबी टांगे और उनकी पूरी बॉडी धूम 3 में इतनी सेक्सी लग रही है कि किसी की नज़र और कहीं जाए ही नहीं। कैटरीना कैफ ने हाल ही में जब धूम 3 के सॉंग लॉंच और मर्चेंडाइस लॉंच के दौरान मीडिया से गुफ्तगू की तो मीडिया की नज़रें कैटरीना पर ऐसे अटक गयीं कि खुद कैटरीना भी कभी कभी थोड़ा कॉंशस हो जातीं।
कैटरीना कैफ वैसे भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सेक्सी एक्ट्रेसेस में एक हैं। ऐश्वर्या राय के बाद कैटीरना कैफ को बॉलीवुड की बार्बी डॉल का टैग मिला है। और कैटरीना ने धूम 3 के लिए अपनी बॉडी पर इतना ध्यान देकर खुद के और भी सेक्सी बना दिया है। कैटरीना कैफ का ये हॉट लुक काफी धूम मचा रहा है। फिल्म में कैटरीना ने आमिर खान के साथ निगेटिव किरदार निभाया है। साथ ही फिल्म के दौरान कैटरीना ने कई सारे एरोबेटिक स्टेप्स भी किये हैं जो कि काफी मुश्किल थे।
कैटरीना ने अपने इन एरोबेटिक स्टेप्स के बारे में बात करते हुए कहा कि ये उनके लिए काफी मुश्किल था। कुछ तो सीन्स ऐसे थे कि वो पहले खुद ही डर गयी थीं कि उनसे शायद ये नहीं हो पाएगा। लेकिन आखिरकार वो इन स्टेप्स के लिए राजी हुईं और उन्होंने बखूबी इन स्टेप्स को किया। आइये देखते हैं कैटरीना कैफ का ये हॉट अंदाज धूम 3 के गानों और सीन्स के दौरान।


Click it and Unblock the Notifications