..................... Katrina Kaif To Learn Knife Throwing From Hema Malini For Seeta Aur Geeta | कैटरीना ने हेमा को बनाया अपना स्टंट गुरू - Hindi Filmibeat

कैटरीना ने हेमा को बनाया अपना स्टंट गुरू

हर दिल अजीज बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी के आज भी लोग दीवाने हैं, उनके दीवानों की लिस्ट में वो भी शामिल है जिनके पीछे दुनिया मरती है, जी हां बात कर रहे है बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की , जो खुद हेमामालिनी के हुस्न और अदाओं की दीवानी है। दरअसल मामला ये है कि बीते जमाने की सुपर हिट फिल्म सीता-गीता की रीमेक बन रही है, जिसमें इस बार लीड रोल निभा रही हैं, कैटरीना कैफ।

बस कैट की दिली इच्छा है कि वो इस रोल को ठीक वैसे ही निभाये जैसे हेमामालिनी ने निभाया था, वो उसी तह पर्दे पर धमाल करना चाहती है, जिस तरह पर्दे पर गीता बनीं हेमा ने किया था। इसलिए कैट ने हेमा को अपना गुरू मान लिया औऱ पहुंच गई उनके पास हुस्न, अदाओं और स्टंट के गुर सीखने ।

हालाकि अभी ये तय नहीं हुआ कि हेमामालिनी ने कैट को हां बोला है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि हेमा ने जब अपनी फिल्म की रीमेक के बारे में सुना था और उन्हें पता चला था कि उनका रोल कैटरीना निभाने वाली है, तो वो बहुत खुश हुई थी, उन्होंने कहा कि कैट एक बहुत ही प्यारी अभिनेत्री है, उम्मीद करती हूं कि कैट मुझसे अच्छा रोल निभायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X