डुग्गू की पैरवी पर कृष 2 में कैटरीना
ऐसे में जाहिर है लोगों की उम्मीदें उनसे टूटी हैं। शायद यही वजह है कि अब फिल्म में कट्रीना कैट को शामिल किया गया है चूंकि निर्माता मानते हैं कि कैट सफलता की चाभी है। जिस भी फिल्म में वे होती हैं, उस फिल्म का कलेक्शन अच्छा हो जाता है। बॉक्स ऑफिस को ध्यान में रखते हुए क्रिश 3 के निर्माताओं ने यह निर्णय लिया है।
लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस बात से पूरी तरह बेखबर थी गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग 15 जून से शुरू होनेवाली है। हालांकि कट्रीना ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। कैटरीना और प्रियंका में खास नहीं पटती. यह तो पूरी दुनिया जानती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका किस तरह कट्रीना के जलवे के सामने अपना जलवा बिखेरती हैं और अपनी अलग पहचान बना पाती हैं।
करीबी सूत्रों के अनुसारा कैटरीना के लिए विशेष कर अलग से स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, जिसमें उन्हें प्रियंका की तरह ही ज्यादा से ज्यादा सीन देने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, कैट और रितिक ने हाल ही में जोया की फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में साथ काम किया है. वहां रितिक ने महसूस किया है कि कैट अच्छी अभिनेत्री हैं। वहां से वापस आने के बाद रितिक ने अपने पापा से कैट के लिए पैरवी की तो ऐसे में भला पापा ना कैसे कहते तो पापा राकेश रोशन ने बेटे की बात को मानते हुए हांमी भर दी है और अब उनके लिए नये तरीके से स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












