कैटरीना को फिर से चूमेंगे रितिक 'बैंग बैंग'
कैटरीना कैफ और रितिक रौशन जिन्होंने जिंदगी ना मिलेगी दौबारा में किसिंग सीन देकर लोगों को हैरान कर दिया था एक बार फिर से एक दूसरे को किस करने को बेताब हैं। कैटरीना कैफ और सलमान खान भले का नाम भले ही एक दूसरे के साथ जोडा़ जा चुका हो लेकिन कैटरीना कोई भी मौका नहीं छोड़तीं बॉलीवुड के टाईगर सलमान के साथ अपने नाम को अलग करने का। कैटरीना कैफ की हमेशा कोशिश रहती है कि किसी तरह से उनका नाम सलमान खान के नाम के साथ ना जोड़ा जाए भले ही किसी और एक्टर के साथ उनके अफेयर के चर्चे खबरों में हों। पहले रणबीर कपूर के साथ कैटरीना के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं और अब रितिक के साथ उनकी बढ़ती नजदीकी भी उन्हें सुर्खियों में ला रही है।
हॉलीवुड फिल्म नाइट ऐंड डे के हिन्दी रीमेक बैंग बैंग फिल्म में कैटरीना कैफ और रितिक रौशन काम कर रहे हैं और खबर है कि फिल्म में रितिक और कैटरीना का एक बहुत ही बेहतरीन किसिंग सीन है। कैटरीना कैफ और रितिक के किसिंग सीन के चर्चे अभी से खबरों में होने लगे हैं। कैटरीना कैफ और रितिक रौशन के किसिंग सीन से जहां एक ओर सलमान खान को परेशानी होगी वहीं दूसरी ओर रितिक की पत्नी सुजैन खान भी इस सीन को देखकर थोड़ा हिल जरुर जाएंगी। वैसे भी कैटरीना कैफ अभी तक अपनी फिल्मों में कई सारे हैंडसम और स्मार्ट एक्टरों को किस कर चुकी हैं यहां तक कि उन्होंने शाहरुख खान को भी फिल्म जब तक है जान में किस किया था।

कैटरीना कैफ और रितिक रौशन अब तक दो फिल्में साथ में कर चुके हैं। पहली थी जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और अब ये हॉलीवुड की रीमेक बैंग बैंग। अब अगर इसके बाद कैटरीना और रितिक कोई तीसरी फिल्म साइन करते हैं तो कैटरीना को रितिक के साथ किस करने में हैट्रिक बनाने के लिए उसमें भी रितिक को किस करना होगा। वैसे देखिये इस बार रितिक और कैटरीना के किस में कितनी डेंन्सिटी नज़र आती है। और इसका सलमान खान पर क्या असर पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications