पहली बार साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन और शाहरुख खान, कैटरीना कैफ संग बनेगी जोड़ी- बड़ा धमाका!

कार्तिक आर्यन जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धमाका को लेकर धमाका मचाए हुए हैं। उन्हें लेकर नई फिल्म की डिटेल सामने आई है। बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ, शाहरुख खान और कार्तिक की तिगड़ी फैंस को देखने को मिल सकती है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज कार्तिक आर्यन को अप्रोच कर सकती है।अब कार्तिक आर्यन के बाद इस प्रोजेक्ट में कैटरीना कैफ का नाम भी जुड़ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म फ्रेडी हो सकती है। जिसे शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज प्रोड्यूस कर सकती है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ को अप्रोच करने की बातचीत चल रही है। इस फिल्म को रेड चिलीज के साथ मिलकर निर्देशक अजय बहल बना रहे हैं। जो इससे पहले बी ए पास और सेक्शन 375 जैसी फिल्मों को बना चुके हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म प्रोड्यूसर ने कैटरीना कैफ को ये फिल्म ऑफर की है। इतना ही नहीं कैटरीना कैफ भी इस फिल्म को करने में एक्साइटिड है। कैटरीना कैफ को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है। बस इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान होना बाकि है।

 शाहरुख खान के साथ कैटरीना

शाहरुख खान के साथ कैटरीना

कैटरीना कैफ कई फिल्मों में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। लेटेस्ट शाहरुख खान के प्रोजेक्ट जीरो में भी दोनों साथ में नजर आए थे।

कार्तिक के साथ पहली बार बनेगी कैटरीना की जोड़ी

कार्तिक के साथ पहली बार बनेगी कैटरीना की जोड़ी

कार्तिक और कैटरीना की जोड़ी अगर इस फिल्म में कंफर्म हो जाती है तो ये पहला मौका होगा जब दोनों साथ में काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने साथ में काम नहीं किया है।

कैटरीना कैफ की टाइगर 3

कैटरीना कैफ की टाइगर 3

जल्द ही कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ आने वाली पिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में जुटेंगी। एक बार फिर सलमान और कैटरीना टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं।

कार्तिक का धमाका

कार्तिक का धमाका

कार्तिक आर्यन की जल्द ही धमाका फिल्म रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये ओटीटी पर रिलीज होगी या थिएटर्स में।

भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2

भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2

कार्तिक आर्यन के पास ये भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 जैसे दो बड़े प्रोजेक्ट भी हैं। इन पर भी वह लगातार काम कर रहे हैं। हाल में ही दोस्ताना 2 एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और कार्तिक को लेकर खबरें आई थीं कि दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X