IPL Finale 2018: यादगार होगी ये शाम, सलमान के साथ कैटरीना और कार्तिक आर्यन भी करेंगे परफॉर्म
भारत में क्रिकेट इस तरह से खेला और देखा जाता है मानो घर की कोई सबसे महत्वपू्र्ण चीज है। इस समय आईपीएल का सीजन चल रहा है जिसको इंडिया का त्योहार कहा जाता है। बता दें कि इस बार आईपीएल का आगाज तो काफी अच्छा था लेकिन अंजाम उससे भी ज्यादा ब्लॉकबस्टर होने वाला है। खबर है कि इस बार बॉलीवुड के कई सितारे फाइनल में धूम मचाते हुए नजर आएँगे।
दरअसल अभिनेता कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ भी इस साल आईपीएल के आखिरी धमाल करते नजर आएंगे। बता दें कि खबर है कि दोनो एक साथ परफॉर्म नहीं करेंगे बल्कि दोनो अपने अलग अलग और अपने अपने फिल्मों के ट्रैक पर डांस करते नजर आने वाले है।

कार्तिक आर्यन की बात करे तो वो बम डिगी डिगी बम बम पर और दिल चोरी साडा पर नाचते नजर आ सकते है। इसके अलावा कैटरीना कैफ की बात करें तो वो फिल्म टाइगर जिंदा है के गाने स्वैग से स्वागत पर अपने अदाओं से सबको घायल करने वाली है।
इसके पहले खबर आई थी की बॉलीवुड का टाइगर भी इस समारोह में आपको नजर आने वाला है। जी हां हम बात कर रहे है सलमान खान की और उनके सभी फैंस के लिए और क्रिकेट के फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि इस बार आईपीएल की फाइनल मैच में आपको सलमान खान का भी जोरदार परफॉर्मेस देखने को मिलेगा।
जी हां सलमान खान की फिल्म रेस का हालिया रिलीज गाना हीरिए में सलमान और जैकलीन फर्नांडीज धूम मचाती हुई नजर आएंगी। जैकलीन और सलमान काफी अच्छे दोस्त है और अक्सर साथ में फिल्में भी करते रहते है और दोनो के बीच काफी अच्छी बॉंडिंग है।
इसके अलावा खबर है कि अभिनेता रणबीर कपूर भी इस महफिल में चार चांद लगाने पहुंचने वाले है और शाम को हसीन बनाने वाले है।
इतने स्टार्स के नाम सामने आने के बाद हम कह सकते हैं कि आईपीएल 2018 फाईनल की ये शाम वहां पर टिकट लेकर बैठे लोगों के लिए पैसा वसूल साबित होने वाली है।
हालांकि महफिल किस तरह से जमती है ये को आपको उसी दिन ही पता चलेगा लेकिन आपको एंटरटेन करने के लिए बॉलीवुड के कई कलाकार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की तैयारी कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
